Wednesday, 16 May 2012

KAAVYAALYA(ये मेरा काव्यालय)


 ये मेरा काव्यालय,ये मेरा काव्यालय

यहाँ इकठ्ठे हुए देखो कितने कवी
सबकी  ही कुछ निराली सी हे छवि
गलती एक दुसरे की सुधर रहे हे
अच्छी कविता को सब ही निहार रहे
मिला मुझको देखो एक केसा  विधालय
ये मेरा काव्यालय ,ये मेरा  काव्यालय

यह मुझे बहुत कुछ सिखाता हे
कुछ नया करने को उकसाता हे
कभी कभी कुछ अच्छा में भी लिख जाता हु
बाद उन पक्तियों को सब को सुनाता हु
मेरे जेसे कवियों का अनाथालय
ये मेरा काव्यालय ,ये मेरा  काव्यालय

कितने सारे शब्दों का अटूट हे  रिश्ता
कभी उर्दू कभी हिंदी में हु कलम घिसता
कम से कम आज तो कुछ अच्छा लिख दू
किसी के दिल को भाए कुछ सच्चा लिख दू
हिंदी उर्दू जेसी भाषाओ का देवालय
ये मेरा काव्यालयये, मेरा काव्यालय

No comments: