खुदा अपने दर की कुछ तो तू लाज रख ले
यहाँ से गया ना अब तक कोई हाथ खाली हे
अपनी ओलाद से माँ बाप हो सकते हे खफा
पर किसी ने अब तक कोई बद्दुआ ना निकली हे
कर रहा तू भेद क्यों इतना उनमे और मुझमे हे
जबकि में भी एक सवाली हु वो भी एक सवाली हे
तुझको एक पल ना लगेगा सब कुछ बर्बाद करने में
पर जनता हु के तू ही इस बगीचे का माली हे
कोई कमी रह गई थी मेरी फरियाद में शायद
तभी तो आज तलक मेरे सामने रखी सुखी थाली हे
जिनके सर साया तेरा होता नहीं मेरे खुदा
उनके घर में मनती कहा होली और दिवाली हे
कह रहा हु में तो बस बाया तजुर्बा अपना
मत समझना के सुनाई कोई गजल या कव्वाली हे
सोचता था हे नहीं इस जहाँ में तेरा वजूद
भूल बेठा के तुने ही ये दुनिया यु संभाली हे
खुदा अपने दर की कुछ तो तू लाज रख ले
यहाँ से गया ना अब तक कोई हाथ खाली हे

No comments:
Post a Comment