नजर उठा के देख तो ये जहा दूर दूर तक फेला हे
क्यों होता हे पागल बन्दे क्यों रहता तू अकेला हे
खुद को करके बंद कमरे में आखिर क्या तू पा लेगा
जग की आंखे नम ना होंगी खुद को ही तू रुला लेगा
मिल जा जहा के लोगो में बन जा तू भी उनके जेसा
जिनका कोई इमान नहीं हे और धर्म हुआ उनका पैसा
सूरत तो चमकाए फिरते बेसक मन अन्दर से मेला हे
क्यों होता हे पागल बन्दे क्यों रहता तू अकेला हे
बदलना हे तुझको सब कुछ बाहर तो आना ही होगा
लेनी सुघंद जो नीरज की कीचड़ में जाना ही होगा
खुद की आंखे नम करके यहाँ कुछ भी ना बदलेगा
करके बर्बाद जीवन को तू खुद को ही बस ठगलेगा
खुद चुप बेठा हे जब तू क्यों कहता सब को झेमला हे
क्यों होता हे पागल बन्दे क्यों रहता तू अकेला हे
उसको इतना चाहा और उसने ही दिल तोड़ दिया
तुने उसकी खातिर इस जहा से रिश्ता तोड़ दिया
मोहब्बत का क्या हे ये फिर से तुझको मिल जायगी
जुदा होकर तुझे अब ज्यादा पल ये ना रह पायेगी
बेवफा थी जिसने तेरा साथ मोहब्बत का खेल खेला हे
क्यों होता हे पागल बन्दे क्यों रहता तू अकेला हे
नजर उठा के देख तो ये जहा दूर दूर तक फेला हे
क्यों होता हे पागल बन्दे क्यों रहता तू अकेला हे
राज
No comments:
Post a Comment