तू हे हट्टा कट्टा अगर तो आखिर बीमार तो हम भी नहीं
मत उठा यु हाथ मुझपर क्योकि लाचार तो हम भी नहीं
लिखता होगा ऐ खुदा तू सच्ची और अच्छी पटकथाए
अच्छा लेखक अगर तू हे तो बुरे अदाकार तो हम भी नहीं
और मुझपर काबू पाने के लिए बहुत ज्हेम्त उठानी होगी तुझे
जो खुद ही हाथ में आ जाये वो शिकार तो हम भी नहीं
मोल हे इस जहा में अगर सबका ही कुछ ना कुछ
बिक तो हम भी जायेंगे आखिर इतने खुददार तो हम भी नहीं
तुम धन से साथ देते हो हम तन मन से साथ देते हे
तुम हो अगर देशभक्त तो आखिर कोई गद्दार तो हम भी नहीं
जो खेलकर भावनाओ से जीतती हे और बाद में
हो जाती भ्रस्ट आखिर वो सरकार तो हम भी नहीं
धोका दिया तुने ही पर फिर तू खुद को नहीं मानती
बेवफा अगर तो इस बेवफाई के जिम्मेदार तो हम भी नहीं
अगर तेरे दिल में मेरे लिए कोई जगह नहीं तो ठीक हे
समां ले बेवजह किसी को खुद में वो मजधार तो हम भी ही नहीं
थोडा प्यार का दर्द हे जो बर्ताव में कमी हे मेरे
वर्ना मोहब्बत हम भी जानते हे खुखर तो हम भी नहीं
मुझसे जुदाई का दर्द साफ आँखों में छलकता हे तेरी
जो चेहरा भी ना पढ़ सके आखिर इतने गावर तो हम भी नहीं
तब अगर एक दोस्त की जगह ही दे दी होती तुमने
अब आंशु तो पोछ देते आखिर बिलकुल बेकार तो हम भी नहीं

No comments:
Post a Comment